सिटी रिपोर्टर | बोकारो सिटी पार्क में झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज का द्वितीय महाधिवेशन सह वनभोज कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक तिवारी की अध्यक्षता व महासचिव चंद्रनाथ झा की उपस्थिति में हुई। सर्वसम्मति से अगले सत्र के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें मुख्य संरक्षक चुनमुन सिंह, संरक्षक भरत प्रसाद सिंह, सुरेंद्र शंकर, ललित सिन्हा, विजय सिंह, बाल्मीकि सिंह, विजय महतो, अध्यक्ष बालकृष्ण मुरारी, उपाध्यक्ष सुधीर पांडेय, परशुराम प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद सिंह, जिला मंत्री मल्लिक प्रसाद यादव, संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार, सत्येंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद, कार्यालय सचिव अशोक कुमार कर्ण, कार्यकारी सदस्य मो. नसरुल्लाह खान, प्रेम मोहन प्रसाद, गोपाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, सुनील, जय कुमार, शकील शामिल हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक तिवारी ने कहा कि समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए झारखंड पेंशनर्स समाज का गठन 2001-02 में किया गया। महासचिव चंद्रनाथ झा ने कहा कि संस्था ने पूरे राज्य स्तर पर पेंशनर्स कल्याण के लिए अनेक पहल की है। इस दौरान रितेश पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष, वी ठाकुर, उमेश पांडेय, डॉ. एके लाल ने भी संबोधित किया। मौके पर इंद्रासन चौधरी, सफीजुद्दीन अहमद, दशरथ कपरदार, रमेश ठाकुर, मानिक चंद्र घोषाल, किशोर सिंह, देवनाथ सिंह, मधुसूदन मुर्मू, भोलानाथ रवानी, राजनाथ यादव, नंदकिशोर सिंह, राम अयोध्या सिंह, प्रणव कुमार सिंह, एसके ठाकुर, केदार तिवारी, बीके श्रीवास्तव, असगर अली अंसारी, कौशल किशोर, हीरालाल महतो, हरिप्रसाद सिंह, नैन राय, अनीता देवी आदि शामिल हुए।


