इस्पातांचल स्वदेशी मेला का किया गया उद्घाटन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी मेला का आयोजन मजदूर मैदान सेक्टर-4 में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन बुधवार को धनबाद सांसद की पत्नी सुमित्रा देवी आदि ने किया। मेला संयोजक अनिल गोयल, अजय कुमार उपाध्याय संगठक, प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय, क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र कुमार सिंह आदि ने भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही आदर्श विद्या मंदिर चास के छात्र-छात्राओं ने झारखंड की कलाकृति का प्रदर्शन करते हुए झांकी प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता मंच के क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय ने कहा कि 147 करोड़ मानव शक्ति के अंदर स्वदेशी जागरण मंच मेला के माध्यम से स्व के भाव को जगाने का काम कर रही है। संचालन अजय चौधरी ने व स्वागत अजय सिंह ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *