बोकारो | बीएसएल के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स (सीओ एंड सीसी) विभाग के अंतर्गत कोल हैंडलिंग प्लांट में स्थापित नव-निर्मित पीसीआई कोल लोडिंग स्टेशन का उद्घाटन बुधवार को निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक अनूप कुमार दत्त आदि उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक भास्कर प्रसाद के मार्गदर्शन में उक्त कार्य किया गया। मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश कुमार के नेतृत्व में केन्द्रीय यांत्रिक अनुरक्षण टीम का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।


