बेनूर| ग्राम पंचायत बेनूर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में गंभीर लापरवाही सामने आई है। मैदान में लगे बिजली के खंभे से जुड़ी तार अत्यंत नीचे झुक गई है और हवा में झूलते हैं । स्कूल की छुट्टी होते ही इसी मैदान में छोटे-बड़े बच्चे खेलने पहुंचते हैं, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा के दौरान कभी भी यह तार टूटकर नीचे गिर सकता है, जिससे जानमाल का नुकसान होने की संभावना है। चिंता की बात यह है कि इस समस्या को लेकर अब तक कोई सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं।


