बस्तर| बस्तर ब्लॉक मुख्यालय स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ. वीएस राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद तिरंगे को सलामी दी गई। बाद में संस्था के प्राचार्य पीआर लाउत्रे ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित उल्लास मेले में 14 स्टॉल लगाए गए, जिसमें वर्ण पहचान, अंक पहचान, जोड़ना घटाना, रिंग फेंककर अक्षर व अंकों की पहचान सहित अन्य गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान एबीईओ सुशील तिवारी, उपप्राचार्य कुलेश्वर यादव, मोहम्मद हयात किरण, जयप्रकाश, चंद्रभान मिश्रा, माधवी पुजारी, शिवानी मौर्य, राजेश देवांगन, नरेंद्र व अन्य मौजूद थे।


