आम आदमी पार्टी ने बस स्टैंड पर फहराया तिरंगा

रामचंद्रपुर | बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया। यहां आम आदमी पार्टी के लोकसभा उपाध्यक्ष इब्राहीम सिद्दीकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान आसपास के स्कूलों के बच्चे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस मौके पर इब्राहिम सिद्दीकी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व आसपास के ग्रामीणों को देश के संविधान और लोकतंत्र को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *