28 डिग्री पर पारा, दिन में गर्मी का हो रहा एहसास

भास्कर न्यूज | जांजगीर बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों उत्तर की तुलना में दक्षिण दिशा से नमीयुक्त हवा अधिक आ रही है, जिसकी वजह से तापमान बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन से लोगों को ठंड से राहत मिली है और आगे भी ऐसा रहने का अनुमान है। पिछले तीन दिन से अधिकांश समय मौसम साफ रहा और दोपहर में सूर्य की तपिश से गर्मी और उमस का अहसास हुआ। हालांकि रात और सूर्योदय से पहले उत्तरी हवा के प्रभाव से ठंड महसूस हो रही है। मंगलवार को शाम 6 से 7 बजे के बीच वातावरण में नमी 43 फीसदी रही। इस दौरान 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। कुछ दिन 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन, यानी 30 जनवरी तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। इससे ठंड से राहत जारी रहने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में भी अधिकांश समय 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दक्षिण दिशा से हवा आने पर लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, जबकि उत्तर दिशा से हवा आने पर ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *