भास्कर न्यूज | मुलमुला ग्राम पंचायत मुलमुला के शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल बांटी गई। भाजपा मण्डल मुलमुला के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्राओं को निशुल्क साइकिल बांटी गई। साइकिल उनके लिए सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुलमुला के सरपंच अमितेन्द्र सिंह, शाला विकास समिति के अध्यक्ष गजानंद कश्यप, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष बसंत साहू, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष धनजीत सिंह, स्कूल के प्राचार्य सावित्री यादव, व्याख्याता प्रतीक्षा सिंह, ज्योति सक्सेना, नीरजा सिंह, दिनेश कुमार बंजारे, संकुल समन्वयक अजय कुमार मरावी, विनय पाटले उपस्थित थे।


