जांजगीर| जिला बास्केटबॉल संघ जांजगीर द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष स्व. विनोद नेमी की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता प्रतिदिन रात 6 बजे से शुरू होगी। स्व. विनोद नेमी का खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है।


