वार्षिक अनुभूति कार्यक्रम: हम हैं धरती के दूत थीम पर बच्चों ने सीखा पर्यावरण का पाठ

मानोरा| ग्यारसपुर वन परिक्षेत्र के बीट मानोरा में वार्षिक अनुभूति कार्यक्रम हुआ। आयोजन मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानोरा के विद्यार्थी शामिल हुए। आयोजन वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव और उप वन मंडलाधिकारी हिमांशु त्यागी के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों को स्टेशनरी, कैप, अनुभूति किट, शहद, आंवला कैंडी और हर्बल पाउडर दिया गया। इस बार की थीम “हम हैं, धरती के दूत” रही। भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर राजीव श्रीवास्तव और अखलेश खरे ने पर्यावरण, वन्यजीव और वन विभाग से जुड़ी रोचक जानकारी दी। बच्चों को वन भ्रमण भी कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *