झुंझुनूं | सैनिकपुरा स्थित शहीद इन्द्रसिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। निपुण गर्ग और ईश्वर सिंह के नेतृत्व में बच्चों को स्वेटर दिए गए। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (एडीईओ) रामचंद्र पंसारी मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता ढाका ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक कंचनलता, संजय, रजत व कार्तिकेय मौजूद रहे।


