हिंदू सम्मेलन को लेकर पचलंगी में समिति गठित धर्म ध्वजा स्थापित, बिशनपुरा में शोभायात्रा आज

विराट हिंदू सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर समिति का गठन कर समिति के पदाधिकारी को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। मंडल कार्यवाह राजेश तंवर व समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने बताया कि 8 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें समिति संरक्षक झड़ाया बालाजी धाम के संत महामंडलेश्वर सीताराम दास, समिति अध्यक्ष नंदलाल स्वामी, उपाध्यक्ष बजरंग लाल मीणा, जुगल शर्मा पापड़ा, महेश काछवाल, कोषाध्यक्ष रामकरण यादव व अनिल गोयल, सचिव सेवानिवृत्त अध्यापक गुलाब चंद कुमावत, सुरेश चोटिया व अनिल योगी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नागेंद्र राव व सानू सिंह सहित अन्य सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। वहीं कस्बे के पुराने बाजार में स्थित जानकीवल्लभ मंदिर परिसर से गाजे-बाजे व पुष्प वर्षा के साथ धर्म ध्वजा को कस्बे के मुख्य-मुख्य मार्गों से भ्रमण करवाते हुए कस्बे के सराय सड़क मार्ग पर स्थित सुभाष चौक में संतोषी माता मंदिर परिसर में स्थापित की गई। पं अरविंद तिवाड़ी ने ध्वज की पूजा अर्चना करवाकर ध्वज यात्रा शुरू की। यात्रा पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान समिति सदस्यों के द्वारा चर्चा की गई। जिसमें कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पंडित प्रसाद वितरण पर चर्चा की गई। मंगल कार्यवाह राजेश तंवर व ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि कलश यात्रा नई ज्योत धाम बालाजी मंदिर से गांव के मुख्य-मुख्य मार्गो से होती हुई सुभाष चौक में पहुंचेगी। इस दौरान नानग योगी, बुद्धि प्रकाश स्वामी, पंडित विनोद जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत, लालचंद बड़सरा, छित्तरमल कुमावत, ख्यालीराम कुड़ी, लाइनमैन प्रकाश मीणा, पलाराम, विक्रम सिंह शेखावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *