विदिशा| भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन डॉ. अभिषेक धाकड़ को उनकी अदम्य वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित मेंशन-इन-डिस्पैच से सम्मानित किया गया। डॉ. धाकड़ ग्राम मढ़िया कला के निवासी हैं। वे असम राइफल्स 1-AR में आर्मी मेडिकल कोर के अधिकारी हैं। मणिपुर में उग्रवाद विरोधी ऑपरेशन हिफाजत के दौरान अग्रिम मोर्चे पर रहते हुए उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया और साथी जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की। कठिन भौगोलिक और अशांत परिस्थितियों में उन्होंने चिकित्सीय सूझबूझ और वीरता का परिचय दिया, जिससे ऑपरेशन सफल हुआ। उनकी इस बहादुरी की सराहना सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की और उनके नाम को वीरता पुरस्कार हेतु अनुशंसित किया।


