धमकियों से परेशान व्यापारी पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग

सुसनेर| सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच सुसनेर के सराफा व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। कारण बाजार में मंदी नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकियां हैं। मंगलवार को सराफा व्यापारियों ने एकजुट होकर थाने पहुंचकर सब इंस्पेक्टर आलोक परेटिया को आवेदन सौंपते हुए सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि कीमतों में उछाल के बाद पुराने और पहले ही निपट चुके लेन-देन या गिरवी रखे आभूषणों को लेकर विवाद खड़े किए जा रहे हैं। कुछ लोग दुकानों पर पहुंचकर आभूषण देने का दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वर्षों पुराने हिसाब-किताब चुकता हो चुके हैं, लेकिन बढ़े हुए भाव देखकर अवैध वसूली की कोशिश की जा रही है। इससे उन्हें जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *