सड़क किनारे टूटी बिजली केबल करंट लगने से गोवंश की मौत

भिंड | शहर में पुरानी गल्ला मंडी के पास सड़क किनारे टूटी बिजली केबल से करंट लगने पर एक गोवंश की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के नागरिक एकत्रित हो गए। और नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगााय। दरअसल पुरानी गल्ला मंडी के पास सड़क किनारे नपा द्वारा लगाई स्ट्रीट लाइट के लिए पोल में जाने वाली बिजली केबल टूटी है। मंगलवार-बुधवार शहर में हुई बरसात के बाद सड़क किनारे जमीन गीली होने से करंट दौड़ रहा था। सुबह 9:30 बजे के रोड पर घूम रहा नंदी (सांड) अचानक इस टूटी बिजली केबल की चपेट मे आ गया। इससे गोवंश को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। स्थानीय नागरिक राजेश कुमार ने कहा शहर में टूटी बिजली केबल के संबंध में कई बार मौखिक रूप से नपा कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। ऐसे में राहगीर और छोटे बच्चों के साथ बड़ी घटना की संभावना बनी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *