बैठक: किसान सेवा समिति ने किसान हित पर चर्चा की

सोनहत| ब्लॉक मुख्यालय के न्यू बस स्टैंड में रविवार को किसान सेवा समिति की खंड स्तरीय बैठक आयोजित हुईं। बैठक में ब्लॉक के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसमें संरक्षक हीरालाल मिश्रा, अध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष वंश जीवन, सचिव हरिप्रसाद सिंह, महामंत्री निर्मल जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर राजवाड़े का मनोनयन किया गया। बैठक में परसा बहरी, विक्रमपुर, सलगवांकला, भेलमाडांड से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इसमें किसानों के हित में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा किसानों के हित सर्वोपरि हैं और सभी किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा 11 फरवरी को खंड स्तर पर बैठक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *