वनवासी विकास आश्रम में बच्चों को खेल सामग्री बांटी

अंबिकापुर | वनवासी विकास आश्रम में सारथी संगठन से जुड़े युवा साथियों ने सेवा व सहयोग का सराहनीय कार्य किया गया। इस दौरान आश्रम में निवासरत बच्चों को स्कूल जूते, स्कूल बैग, खेल सामग्री सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया। इसमें ऋषभ सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिसोदिया, रितेश यादव, उत्सव केशरी, सक्षम सिंह सिसोदिया, अंशु तिवारी, सूरज सिंह व राहुल सिंह सहित अन्य युवा साथी शामिल रहे। युवाओं ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। वनवासी विकास आश्रम प्रभावित बच्चों को आश्रय प्रदान कर उन्हें शिक्षा व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *