किरोड़ीमलनगर| जिन्दल आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय, किरोड़ीमलनगर में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा और ध्वजारोहण से हुई। विद्यालय के एनसीसी दल ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया, जबकि संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण देशभक्ति गीतों से माहौल देशभक्ति से भर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि आदर्श भारती शिक्षण समिति के चेयरमैन विजय कुमार अग्रवाल ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। आदर्श भारती शिक्षण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरोस राम पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए हर नागरिक को सदैव तत्पर रहना चाहिए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रणय कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारतीय होने का गर्व हर नागरिक को आत्मविश्वास प्रदान करता है।


