हिमाचल में 5 साल बाद हैवी स्नोफॉल, पंजाब में 3 दिन गहरी धुंध का अलर्ट

चंडीगढ़/शिमला। पहाड़ों पर रही बर्फबारी से पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है। बुधवार सुबह कई जगह सूबे में गहरी धुंध रही तो दोपहर बाद धूप भी निकली। इससे अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। हिमाचल में मंगलवार रात आठ जिलों में भारी बर्फबारी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 4 और 5 फरवरी 2021 को बर्फबारी हुई थी। वहीं, पंजाब में मंगलवार रात बारिश के बाद रोपड़, नवांशहर, संगरूर में बुधवार सुबह 9 बजे तक घनी धुंध रही। पंजाब में 29, 30 और 31 जनवरी को धुंध पड़ने के आसार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *