खाद्य सुरक्षा और सतर्कता समिति व उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति के सदस्य व उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही सदस्यों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए। एनएफएसए गिव-अप अभियान में अपात्र परिवारों को प्रेरित कर गिव-अप करवाने, वंचित परिवारों को एनएफएसए में जोड़ना, खाद्य सुरक्षा परिवारों की ई-केयाइसी, आधार सीडिंग और एलपीजी मैपिंग कराना, रिक्त/नवसृजित उचित मूल्य दुकान आवंटन की प्रक्रिया एवं आवेदन करवाना, राशनकार्ड एलपीजी मैपिंग, पोस मशीन का इलेक्ट्रिक कांटों से इन्टीग्रेशन पर चर्चा हुई।


