सादुलपुर | आच्छापुर गांव में शहीद गजेसिंह पूनिया की पुण्यतिथि पर बुधवार को रक्तदान व निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। भाजपा नेता सुमित्रा पूनिया, प्रो. दलीप पूनिया, जोगेंद्र झाझड़िया, भाजपा जिला प्रवक्ता विमल पूनिया, रामफल लंबोरिया, राजेंद्र कालरी, महंत जगदीश पुरी ने पूनिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शिविर में 81 यूनिट रक्तदान हुआ। चिकित्सा टीम ने 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर बलवीर पूनिया, प्रेम कुमार पूनिया, डॉ. अरविंद झाझड़िया, शहीद की मां गुलाबो देवी, वीरांगना प्रियंका, नरेंद्र गगौर, विकास सहारण आदि मौजूद थे। संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण भाकर ने किया।


