अजित पवार का बारामती में अंतिम संस्कार आज:गृहमंत्री शाह शामिल होंगे; कल प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी CM समेत 5 का निधन हुआ

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (66) का आज सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान और उनके पैतृक गांव कोटेवाड़ी में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पवार के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रीमंडिल शामिल रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बारामती आएंगे। पीएम मोदी भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पवार का पूरा परिवार भी बारामती पहुंच चुका है। बुधवार रात को भी पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद वापस पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। अजित पवार का निधन बुधवार सुबह 8.45 बजे हुआ, जब बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हुआ था। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे। उन्होंने मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राज्कीय शोक रखा गया है। हादसे के 2 CCTV की फुटेज नायडू बोले- विमान रनवे से पहले ही गिरा, आग लगी हादसे पर जानकारी देते हुए केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा था कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। अब देखिए प्लेन क्रैस बाद की 5 तस्वीरें… अजित पवार के परिवार को जानिए… AAIB ने हादसे की जांच शुरू की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची। दूसरी टीम भी बारामती आई है। VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट सुमित कपूर को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट शांभवी पाठक के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था।कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी। महाराष्ट्र सरकार में NCP अजित के 40 विधायक अजित पवार की पार्टी NCP भाजपा-शिवसेना महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल है। उन्हें मिलाकर पार्टी के कुल 41 विधायक थे। वे खुद उपमुख्यमंत्री थे। उनके अलावा 7 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *