प्रशासनिक फेरबदल : 103 पुलिसकर्मियों के तबादले

भास्कर संवाददाता | रायसेन जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने आदेश जारी कर 103 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें सब इंस्पेक्टर, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। सभी को एक थाने से दूसरे थाने में नई पदस्थापना दी गई है। आदेश जारी होते ही संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया। उन्हें नए थानों में शीघ्र आमद देने के निर्देश दिए गए। कई पुलिसकर्मी अपने नए थानों में पहुंचकर ज्वाइनिंग भी कर चुके हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जिले की कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *