रायसेन | विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2026 के अवसर पर उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वैच्छिक संगठनों व व्यक्तियों को राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। आयुक्त कर्मवीर शर्मा के अनुसार आवेदन 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 की गतिविधियों के आधार पर स्वीकार होंगे। राज्य स्तर पर तीन तथा संभाग स्तर पर तीन पुरस्कार निर्धारित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।


