भास्कर संवाददाता | रायसेन वार्ड 13 की अवंतिका कॉलोनी, ताजपुर रोड पर 1 से 7 फरवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा होगी। आयोजन श्री गौरीशंकर ऋणमुक्तेश्वर महादेव जन कल्याण समिति के तत्वावधान में होगा। कथा वाचन श्री श्री 108 गौ पीठाधीश्वर विपिन बिहारीदास महाराज करेंगे। 1 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकलेगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से कथा होगी। 7 फरवरी को कथा विश्राम के साथ प्रसादी वितरण होगा। आयोजन परमपिता परमेश्वर श्री गौरीशंकर ऋणमुक्तेश्वर महादेव जी की कृपा से किया जा रहा है।


