हनुमान जी महाराज प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति

भास्कर संवाददाता | रायसेन अर्जुन नगर में भोले परिवार समिति ने श्री हनुमान जी महाराज प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव और श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया। इसी अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव ने 108 संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीधाम वृंदावन से आईं राष्ट्रीय कथा वाचक देवी श्वेतांबरा ने प्रवचन और आशीर्वचन दिए। उनके प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार रखे। क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी भी मौजूद रहे। महाआरती और भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक अनिल चौरसिया और बालाजी मानस मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में 27 जनवरी को डॉ. अमित श्रीवास्तव के जन्मदिवस पर क्षेत्र और जिले से लोग पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *