सलामतपुर | थाना क्षेत्र की भगवंतपुर कॉलोनी से 19 वर्षीय युवती लापता होने से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। देर रात करीब दो बजे बड़ी बहन की नींद खुली तो पायल बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


