एडवाइजरी जारी: प्लॉट खरीदने से पहले जांच लें कॉलोनी की वैधता

भास्कर संवाददाता | रायसेन रायसेन में अवैध कॉलोनियों के बढ़ते जाल को देखते हुए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने साफ कहा है कि कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की पूरी वैधता की जांच जरूर कर ले। सस्ते प्लॉट और लुभावने ऑफर के झांसे में आकर निवेश करना भारी पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि हान ही में नगर पालिका ने तीन अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की। सीएमओ सुरेखा जाटव के नेतृत्व में अमला शिवशक्ति धाम कॉलोनी पहुंचा, जहां कॉलोनाइजर से विकास अनुमति और वैध दस्तावेज मांगे गए। कोई कागजात नहीं मिलने पर कॉलोनी में किए गए अस्थाई निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। इसके बाद गोपालपुर की डायमंड सिटी कॉलोनी और एक अन्य कॉलोनी में भी बिना अनुमति बने बाउंड्रीवाल और निर्माण गिराए गए। बंधक प्लॉटों की नगर पालिका से लें जानकारी नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि कॉलोनी की विकास अनुमति और बंधक प्लॉटों की जानकारी निर्माण शाखा से प्राप्त की जा सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले सरकारी रिकॉर्ड में कॉलोनी की स्थिति जरूर जांचें, ताकि भविष्य में धोखाधड़ी और कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *