गोल्डन टेंपल में महिला की पिटाई का VIDEO वायरल:विवाद में कूदा निहंग विक्की; बिहार के इन्फ्लुएंसर और मुंबई के एडवोकेट को धमकाया

गोल्डन टेंपल में बिहार की महिला को थप्पड़ मारने के 2 साल पुराने वीडियो पर हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया गया तो आशुतोष झा नाम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने महिला से इस व्यवहार की आलोचना की। निहंग विक्की थॉमस ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच विवाद हुआ तो मुंबई के एडवोकेट आशुतोष ने इन्फ्लुएंसर झा का समर्थन कर दिया। इसके बाद निहंग विक्की थॉमस भड़क गया। विक्की ने दोनों को देख लेने की धमकी दे दी। विक्की ने कहा कि मैं दिल्ली आ रहा हूं। तुम लोगों को ढूंढ निकालूंगा। विक्की थॉमस ने कुछ दिन पहले गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक सुब्हान रंगरीज को भी गाजियाबाद से पकड़ा। जहां निहंगों ने युवक को थप्पड़ मारे। इसके बाद उससे माफी मंगवाकर गाजियाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। सबसे पहले जानिए, वायरल वीडियो में क्या दिख रहा
गुरुद्वारे में कुछ लोग महिला को एक तरफ बैठा लेते हैं। फिर उसको पीटना शुरू कर देते हैं। महिला के बच्चे भी साथ मौजूद होते हैं। महिला कहती है कि मुझे क्यों पीटा जा रहा है। मैंने क्या किया है। मैंने कोई चोरी नहीं की है। मैंने कोई सामान भी नहीं उठाया है। इस पर मारपीट करने वाले कहते हैं कि तुम बीड़ी पी रही थी। महिला ने कहा कि मैंने बीड़ी नहीं पी। उसकी जेब में तंबाकू जरूर था लेकिन उसने इसका भी इस्तेमाल नहीं किया। इस पर मारपीट करने वाले कहते हैं कि तुम लोगों को मर्यादा पता नहीं है क्या। गुरुघर में तंबाकू लेकर आना मना है। महिला को थप्पड़ मारने का विवाद कैसे बढ़ा… आशुतोष झा के यूट्यूब पर 4.5 लाख फॉलोअर्स
आशुतोष झा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। अपने यूट्यूब चैनल आशुतोष झा थॉट्स पर वीडियो अपलोड करते हैं। उनके 4.5 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। ज्यादातर धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर राय साझा करते हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले आशुतोष वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। हाल ही में अमृतसर के दरबार साहिब में एक महिला को थप्पड़ मारने की घटना की आलोचना करने के कारण निहंग विक्की थॉमस से धमकी मिली। इसके बाद से दोनों में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी है। निहंग विक्की थॉमस ने दोनों आशुतोष को क्या कहा एडवोकेट ने विक्की थॉमस के खिलाफ क्या किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *