रहली | नारी शक्तिकरण का संदेश देने व्यापारिक संगठन वैश्य महासम्मेलन का ध्वजारोहण समीर सेल्स पर महिला इकाई के द्वारा किया। आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठजन अनूप ददरिया ने संविधान पर प्रकाश डाला, राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर गुलाब चंद सिंघई, कमलेश बृजपुरिया, ओंकार सराफ, मनोज जैन, अध्यक्ष समीर जैन, पंकज सिंघई, महिला अध्यक्ष प्रियंका मलैया, रंजीता जैन, अंजू जैन, अल्पना जैन, अंजली बारमोदी समेत व्यापारीगण मौजूद थे।


