बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले सेवादारों को किया गया सम्मानित

भास्कर न्यूज | लुधियाना भगवान महावीर सेवा संस्थान ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में राहत अभियान चलाने वाले कर्मठ समाजसेवियों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया। संस्थान के संस्थापक राकेश जैन ने बताया कि आपदा के समय संस्थान का मुख्य उद्देश्य बिना किसी बिचौलिये के सीधे जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना होता है। इसी कड़ी में जम्मू की तहसील मढ़ के गांव कानाचक में राहत सामग्री वितरित की गई, जिसमें स्थानीय सेवादारों का विशेष सहयोग रहा। मुख्य प्रेरक कपूर चंद शर्मा और चीफ कोऑर्डिनेटर प्रिंसिपल रतनलाल शर्मा की देखरेख में पूर्व सरपंच रवि कुमार शर्मा, दीवान सिंह, पूजा रानी, राजकुमार, पूनम ठाकुर, पवन शर्मा, उत्तम शर्मा, पूरन सिंह, रजनीश, रवि और सुमित मेहरा को सम्मानित किया गया। इन कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर पीड़ितों की पहचान कर उन तक सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला रियासी की राहत संवाहिका रेखा शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया। इस मौके पर रमा जैन, हर्ष और संदीप शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *