लुधियाना| गत दिनों रानी झांसी रोड पर नियमों का उल्लंघन करके सील किए गए एक स्टोर को दोबारा खोल दिए जाने के मामले में एसई कम एमटीपी रणजीत सिंह से एमटीपी का चार्ज वापस ले लिया गया। इसके बाद हाल ही के कुछ दिनांे में निगम कमिश्नर का तबादला होते ही एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह खैरा ने सड़क और पुलों का निर्माण कराने वाले सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर शाम लाल गुप्ता को एमटीपी का चार्ज सौंप दिया। लेकिन इन आदेशों को दरकिनार करते हुए लोकल बाडीज विभाग ने अब परमानेंट एमटीपी निगम लुधियाना में लगा दिया है। एक बार फिर से बिल्डिंग ब्रांच में परमानेंट एमटीपी के तौर पर विजय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है। विजय कुमार को सोमवार से लेकर वीरवार तक लुधियाना में एमटीपी की जिम्मेदारी है।


