पीएयू स्कूल से शुरू हुई एनरोलमेंट ड्राइव, डीसी ने दिखाई हरी झंडी

लुधियाना| गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पीएयू में डीसी हिमांशू जैन ने एनरोलमेंट ड्राइव का उद्घाटन किया। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जागरूकता वाहन को हरी झंडी रवाना किया। जिसे जिले के हर कोने तक पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है। यह वाहन तीन दिनों में सभी 19 एजुकेशनल ब्लॉक को कवर करेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए स्थानीय जरूरतों के आधार पर 2-3 दिन का विस्तार भी किया जा सकता है। इस ड्राइव का मकसद पंजाब के “सरकारी स्कूलों में मिलने वाले आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और क्वालिटी एजुकेशन को लोगों तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में डीईओ डिंपल मदान, डिप्टी डीईओ अमनदीप सिंह सेकेंडरी और मनोज एलिमेंट्री डीईओ, प्रिंसिपल प्रदीप कुमार और गवर्नेंस एसोसिएट महबूब सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *