गणतंत्र दिवस पर छात्रों ने दिखाया जोश

लुधियाना| एवरशाइन पब्लिक हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इसमें विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। नाटक के जरिए छात्रों ने लोकतंत्र, समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. मीनाक्षी आहूजा ने छात्रों से कहा कि नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्य भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये राष्ट्र की प्रगति और एकता के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ। इस मौके पर अचला, रश्मि, ज्योति, मनप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, प्रियंका, कुसुम, रजनी, अलका, महिमा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *