क्विज कंपीटिशन में टीम क्रोमा विजेता रही

लुधियाना| कॉलेज के कंप्यूटर साइंस के पीजी विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीसीए विभाग के कुल 55 छात्रों ने प्री-क्वालिफाइंग राउंड में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्री-क्वालिफाइंग राउंड के बाद क्विज के फाइनल राउंड के लिए तीन-तीन छात्रों की चार टीमें बनाई गईं। कड़े मुकाबले के बाद टीम क्रोमा विनर बनी। टीम क्रोमा में अमन, निशिका और आभास शामिल थे। दूसरे स्थान पर टीम ओपेरा रही, जिसमें यश, आदित्य और रक्षित शामिल थे। वहीं, टीम फायरफॉक्स कृष्णा, सोनी और अनुभव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एसीएमसी के सेक्रेटरी डॉ. एसएम शर्मा ने छात्रों और टीचरों के प्रयासों की सराहना की। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास और भविष्य के करियर के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफियां प्रदान कीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *