लुधियाना| सनातन सेवा समिति पंजाब एवं वेद प्रचार मंडल (रजि.) पंजाब की ओर से संयुक्त रूप से 31 जनवरी को प्रात: 11.00 बजे बीसीएम स्कूल सेक्टर 32, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा के मार्गदर्शन में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे, जबकि पंजाब के शिक्षा मंत्री, हरजोत सिंह बैंस मुख्य अतिथि होंगे। वर्ष 2025-26 में 296 विद्यालयों ने भाग लिया और लगभग 60 महाविद्यालय फरवरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। समारोह में लुधियाना से रजनीश आहूजा (होटल आगाज) विपन जैन, (श्रमण जैन स्वीट्स) डीपी गुलेरिया, प्रिंसिपल (बीसीएम स्कूल, चंडीगढ़ रोड), जसविंदर कौर सिद्धू, प्रिंसिपल, (डीएवी पब्लिक स्कूल, भाई रणधीर सिंह नगर), डॉ.अनु वर्मा, प्रिंसिपल (पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल) डॉ. वंदना शाही, प्रिंसिपल (बीसीएम स्कूल, बसंत एवेन्यू) डॉ. अजीत कौर, प्रिंसिपल (रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज) रंजू मंगल, प्रिंसिपल ( बीवीएम , किचलू नगर), डॉ. सतवंत कौर भुल्लर, प्रिंसिपल (डीएवी पब्लिक स्कूल, पक्खोवाल रोड), उपासना मोदगिल, प्रिंसिपल ( बीवीएम चंडीगढ़ रोड), मनीषा मदान, प्रिंसिपल, ( बीवीएम दुगरी) सीए अमरजीत कंबोज, ( दास खन्ना एंड कंपनी) आर्किटेक्ट संजय गोयल, (डिज़ाइनएक्स आर्किटेक्ट्स) निधि जैन प्रिंसिपल, (बीसीएम स्कूल बसंत सिटी) डॉ. मनुदीप कौशल, निर्देशक, (गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट, दाखा) मनीता काहलों (प्रिंसिपल खालसा कॉलेज फॉर वुमन) जगप्रीत कौर, प्रिंसिपल (खालसा गर्ल्स सीसे स्कूल), डॉ. हरप्रीत कौर,डायरेक्टर, (खालसा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी) डॉ. किरण दीप कौर, प्रिंसिपल (मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन), नीरू कौड़ा, प्रिंसिपल (बीसीएम स्कूल, फोकल पॉइंट) आदि को युवा वर्ग में वेद विद्या के प्रचार तथा प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए वैदिक गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


