जागरुकता रैली में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश दिया

भास्कर न्यूज | लुधियाना ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक नशा विरोधी रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर हल्का विधायक सरदार दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, सानी चंदालिया, विक्की कुमार, आकाश लोट, मोनू सिद्धू, प्रमोद भारती, रवि कुमार, राहुल रोहतास, वीरू, वरिंदर दुर्गी, सुनीता, मधु, बैजनाथ, कम्मो देवी व अन्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों के साथ जागरूकता संदेश फैलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और आने वाली पीढ़ी को नशे की बुरी लत से बचाना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *