मुरादाबाद में चलते-चलते गिरे सिपाही ने दम तोड़ा:सुबह ट्रेन से उतरे थे आबकारी विभाग के आरक्षी संदीप; गिरे फिर उठे नहीं

मुरादाबाद में आबकारी विभाग के एक आरक्षी की अचानक चलते-चलते मौत हो गई। ट्रेन से उतरकर रेलवे स्टेशन से बाहर आ रहे सिपाही अचानक नीचे गिरे, फिर उठे नहीं। उन्हें आसपास के लोगों ने हिलाने डुलाने की कोशिश की। लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने चेक कराया तो पता चला कि सिपाही की मौत हो चुकी है। मुरादाबाद में सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 पर सहारनपुर ट्रेन से उतरे आबकारी विभाग के सिपाही की अचानक हुई मौत से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। संदीप सिंह (40 साल) पुत्र मनीराम सिंह मऊ के नई बस्ती के रहने वाले थे। जीआरपी का कहना है कि संदीप आबकारी विभाग में मुख्य आरक्षी थे। उनकी तैनाती इन दिनों संभल जिले के गुन्नौर में थी। परिजनों को जीआरपी की ओर से इस हादसे के बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संदीप मंगलवार की सुबह सहारनपुर से ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 10:30 बजे उतरे थे। स्टेशन से उतरने के बाद वो घर के लिए निकले। गेट नंबर 2 से निकलते समय वो अचानक चलते-चलते गिर पड़े। संदीप के परिवार में उनकी पत्नी ममता और इकलौता बेटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *