युवक का प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में 10 महंतों पर केस दर्ज

लुधियाना| ख्वाजा कोठी चौक निवासी मनप्रीत सिंह (21) का कुछ किन्नरों द्वारा अपहरण कर प्राइवेट पार्ट काट दिया था। इस मामले में 10 महंतो रवीना, सुहाना, मोन्ना, सिमी, कनिका, रहिमत, शिवकुमार, दिलावर, हिफाजत, पूजा पर थाना डिवीजन-3 में केस दर्ज हुआ है। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के घर पर रेड की, लेकिन सभी आरोपी फरार हो चुके हैं। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की लोकेशन का पता किया जा रहा है। बता दें कि 20 जनवरी को गांव खानपुर में एक शादी समारोह में बधाई लेने के लिए दो पक्षों में लड़ाई होने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया था। फिलहाल युवक की हालत नाजुक होने से पीजीआई में उसका उपचार चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *