बाबा दीप सिंह जी मेरे अंग संग साही रहना जी….जप तप समागम में किया सिमरन

लुधियाना| अमर शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब में जप तप समागम का आयोजन किया गया इस अवसर पर बीबी चरणजीत कौर बाबू बहनजी ने समागम की शुरुआत श्री जप जी साहिब के पाठ के साथ की उपरांत बाद श्री सुखमणि साहिब और श्री चौपाई साहिब के पाठ संगती रूप में किए इस अवसर पर सभी संगत ने मिलकर धन धन बाबा दीप सिंह जी तेरी जय होवे सिमरन किया वही बाबा दीप सिंह जी मेरे अंग संग साही रहना जी का सिमरन किया इस समागम में छोटे बच्चो से लेकर युवा और बुजर्गों ने मिलकर जोड़े खाने और लंगर हाल में सेवा की किसी ने बर्तन धोने में सेवा की तो किसी ने संगत को जल पिलाने की सेवा निभाई इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सुरिंदर पाल सिंह बिंद्रा ,सुखविंदर पाल सिंह सरना ,हरप्रीत सिंह राजधानी ,नवप्रीत सिंह बिंद्रा ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया और स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया इस अवसर पर अमरजीत सिंह टिक्का ने बताया कि इस जप तप समागम में सिर्फ इस शहर की संगत ही नहीं दूसरे राज्यों से भी संगत शामिल होती है उन्होंने बताया की इस समागम में विशेष तौर पर कड़ी चावल का लंगर संगत के लिए तैयार किया जाता है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *