मोती नगर होटल में चल रहा था देह व्यापार, 8 जोड़े पकड़े

लुधियाना| मोती नगर सी-ब्लॉक में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विधायक राजिंदर पाल कौर छीना की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान घर के अंदर से करीब 7 जोड़े संदिग्ध हालात में मिले। बाहर से सामान्य दिखाई देने वाला यह मकान अंदर से होटल जैसी सुविधाओं से लैस पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले काफी समय से इस मकान में अजनबी लड़के-लड़कियों की आवाजाही बनी हुई थी। इसे लेकर कई बार शिकायतें भी की जा चुकी थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 7 युवक-युवतियां मिले हैं, जो सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल मकान मालिक की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *