13 से 15 फरवरी तक आयोजित होंगे रुरल मिनी ओलंपिक्स

लुधियाना| माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट गांव जरखड़ की तरफ से आयोजित 40वें मॉडर्न रूरल मिनी ओलंपिक्स जरखड़ गेम्स 13, 14 और 15 फरवरी को आयोजित किए जा रहे हैं। जरखड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई मीटिंग के बाद चेयरमैन नरिंदर पाल सिंह सिद्धू, पूर्व एआईजी, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जगरूप सिंह जरखड़ ने बताया कि इन गेम्स का मुख्य आकर्षण महेंद्र प्रताप सिंह ग्रेवाल हॉकी गोल्ड कप और नायब सिंह ग्रेवाल जोधा कबड्डी कप गेम्स होंगे। उन्होंने बताया कि लड़के-लड़कियों की हॉकी, 17 साल से कम उम्र के लड़कों की हॉकी, कबड्डी ओपन, बुजुर्गों की कबड्डी, अमरजीत ग्रेवाल की याद में राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप होगी। जिसमें 23 जिलों से लड़के-लड़कियों की टीमें, फुटबॉल 60 किलो लड़कों और 19 साल से कम उम्र की लड़कियों के मुकाबले, प्राइमरी स्कूल के बच्चों के अलग-अलग खेल, रस्साकशी, दौड़, प्राइमरी स्कूल की कबड्डी आदि करवाए जाएंगे। जरखड़ खेलों का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज बनाना होगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह बहुत भव्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *