लुधियाना| स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के पराक्रम और विजय को दोबारा स्मरण करते हुए भारतीय विद्यालय मंदिर किचलू नगर ने लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। स्वदेशी आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार लाला की विरासत आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उनके अद्भुत साहस को दर्शाता एक वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया।


