लुधियाना | गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएसएन ग्रुप ऑफ स्कूल की ओर से ध्वजारोहण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सानी मलिक मौजूद रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि सानी मलिक ने बच्चों को प्रेरित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।


