लुधियाना में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक इंडिया एग्री एक्सपो 2026

लुधियाना| कृषि एवं उससे जुड़े सहायक क्षेत्रों की उन्नति को समर्पित इंडिया एग्री एक्सपो 2026 का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक लुधियाना एग्जीबिशन सेंटर, साहनेवाल में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में देश-विदेश से 200 से अधिक प्रमुख ब्रांडों की भागीदारी रहेगी। इंडिया एग्री एक्सपो 2026 को कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी एवं गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी का तकनीकी एवं अकादमिक सहयोग प्राप्त है। इसके साथ ही PSAIMA (Punjab Small Industries Machinery Manufacturers Association) और AMMA (Agricultural Machinery Manufacturers Association) भी इस प्रदर्शनी को पूर्ण समर्थन प्रदान कर रही हैं। प्रदर्शनी में कृषि मशीनरी एवं उपकरण, ट्रैक्टर एवं इम्प्लीमेंट्स, पराली प्रबंधन के आधुनिक समाधान, सिंचाई एवं जल प्रबंधन प्रणालियां, बीज, उर्वरक एवं फसल संरक्षण उत्पाद, एग्रो-प्रोसेसिंग एवं पोस्ट-हार्वेस्ट तकनीक, डेयरी एवं पोल्ट्री सेक्टर, उद्यानिकी उपकरण, नवीकरणीय ऊर्जा तथा स्मार्ट फार्मिंग समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो के दौरान कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी सेमिनार, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र को आधुनिक एवं टिकाऊ बनाना है। आयोजकों के अनुसार, इंडिया एग्री एक्सपो 2026 कृषि क्षेत्र में तकनीक, व्यापार और ज्ञान साझा करने का एक बड़ा एवं प्रभावशाली मंच सिद्ध होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *