दैनिक भास्कर की वस्त्रदान मुहिम को मिला स्कूलों का समर्थन

लुधियाना| दैनिक भास्कर की ओर से शुरू की गई वस्त्रदान मुहिम को शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों ने भी अपना सहयोग दिया। गुरु नानक पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन एक्सटेंशन, गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन और राजिंदरा मॉडल स्कूल हैबोवाल ने इस सामाजिक पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और छात्रों ने मिलकर जरूरतमंदों के लिए​ कपड़े एकत्र किए और मुहिम को सफल बनाने में योगदान दिया। स्कूलों में विशेष रूप से ​छात्रों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने पर जोर दिया गया। ​ टीचरों ने बच्चों को बताया कि उनके द्वारा दिया गया एक छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी राहत बन सकता है। ​छ​ात्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ​ गर्म कपड़े लाकर जमा करवाए।​ स्कूल प्रबंधन ने कहा कि दैनिक भास्कर की यह मुहिम समाज के कमजोर वर्गों तक मदद पहुंचाने का सशक्त माध्यम है और ऐसे प्रयासों से बच्चों में संवेदनशीलता, करुणा और सामाजिक सरोकार विकसित होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की जनहित मुहिमों में सहयोग जारी रखने की बात कही। वस्त्रदान मुहिम के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने ​के इस प्रयास ​ने शहर में सकारात्मक संदेश ​दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *