मां बगलामुखी धाम में आयोजित 243 घंटे का अखंड महायज्ञ का दिया निमंत्रण

लुधियाना| श्रीराम शरणम् किचलू नगर प्रमुख नरेश सोनी को महंत प्रवीण चौधरी व अन्य सेवकों की तरफ मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड में 11 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले महायज्ञ का निमंत्रण दिया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए नरेश सोनी ने कहा कि महायज्ञ करने से मनुष्य के साथ-साथ संसार के समस्त प्रेमियों का कल्याण होता है। महायज्ञ स्थल की परिक्रमा करने से तीर्थ दर्शन का फल प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त धाम प्रमुख महंत प्रवीण चौधरी सेवक कर्ण शांडिल्या, मोहित सूद, राणा रणजीत सिंह ने विधानसभा में कांग्रेस के नेता विपक्ष व विधायक प्रताप सिंह बाजवा, एआईजी गुरसेवक सिंह बराड़ सहित राजनीतिक सामाजिक व धार्मिक गणमान्यों को अखंड महायज्ञ का भाव सहित निमंत्रण दिया। प्रताप सिंह बाजवा ने अखंड यज्ञ का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि अखंड महायज्ञ देश की सुख शांति व समृद्धि के लिए फलदायक होगा। धाम के सेवक मनजीत छतवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि महंत प्रवीण चौधरी के सानिध्य में आयोजित इस महाकुंभ को लेकर सभी शहरवासियों को इस यज्ञ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 243 घंटे के अखंड महायज्ञ के दौरान देश भर के प्रसिद्ध भजन गायक मां बगलामुखी का गुणगान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *