अमृतसर पुलिस ने गैंगस्टर जगतार बॉक्सर को फिर किया गिरफ्तार:40 से ज्यादा केस, कई मामले अब भी अदालत में लंबित

अमृतसर पुलिस ने गैंगस्टर जगतार बॉक्सर को एक बार फिर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अमृतसर के विभिन्न थानों में 40 से 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई अब भी अदालत में लंबित हैं। इन मामलों में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, इनमें से कई केस अभी भी अदालतों में लंबित चल रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। उसकी गतिविधियों को लेकर लगातार इनपुट मिल रहे थे। पुख्ता सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अन्य जिलों में भी दर्ज रहे हैं आपराधिक मामले बताया जा रहा है कि जगतर बॉक्सर के खिलाफ अमृतसर के अलावा अन्य इलाकों में भी मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को दोबारा खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह हाल के समय में किन गतिविधियों में शामिल रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर पुराने मामलों, फरार साथियों और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े तथ्यों को खंगालेगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *