लुधियाना| मिशन स्माइल एनजीओ की प्रेसिडेंट सोनिया छाबड़ा और वाइस प्रेसिडेंट मंजू सेठी के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी के मूक-बधिर बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। बच्चों की टीचर संतोष ने बताया कि ये बच्चे केवल सांकेतिक भाषा के माध्यम से ही अपनी भावनाएं और बातों को व्यक्त करते हैं। मिशन स्माइल की टीम ने बच्चों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में तैयार किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जैकेट भेंट की गईं और उनके लिए खान-पान की व्यवस्था भी की गई। मूक-बधिर बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नृत्य प्रस्तुति दी।


