बिछौछ में पुलिस जन सहभागिता बैठक अपराध से बचाव की जानकारी दी

बरनाला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिछौछ में स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर बुधवार दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में पुलिस जनसहभागिता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति अभियान एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने उपस्थित लोगों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार, शिक्षा और सामाजिक कार्यों से जोड़ना आवश्यक है, जिससे उनमें सकारात्मक सोच का विकास हो सके। थानाधिकारी ने साथ ही कहा कि पुलिस आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है। आपातकालीन स्थिति में डायल 112 और 100 पर कॉल कर मदद प्राप्त कर सकते हो। बैठक के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के आवागमन से जुड़ी समस्या भी सामने आई, जिसका पुलिस द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *